ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

बिहार में एक और नया पॉजिटिव केस, कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 66 पहुंचा

PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है. खबर के मुताबिक बिहार में एक और कोरोना का नया पॉजिटिव केस पाया गया है. इस नए केस के सामने आने के बाद बिहार म

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है. खबर के मुताबिक बिहार में एक और कोरोना का नया पॉजिटिव केस पाया गया है. इस नए केस के सामने आने के बाद बिहार में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 66 पहुंच गया है. कोरोना वायरस का नया केस नालंदा जिले से सामने आया है. नालंदा के 40 साल के जिस शख्स को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, वह दुबई से 21 मार्च को भारत आया था.


बिहार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर जिले के नवगछिया के रहने वाले 65 साल के मरीज ने कोरोना को हरा दिया है. यह मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया था कि 4 अप्रैल को इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया. आज लगभग 10 दिन अस्पताल में रहने के बाद इन्होंने कोरोना जैसे जानलेवा वायरस को मात दे दिया है.


बिहार में आज एक मामले का इजाफा हुआ है. जिसके कारण अब सूबे में मरीजों की संख्या 66 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस  वक्त एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी कि सीवान के एक और मरीज ठीक हो गए हैं. इसके साथ ही बिहार में ठीक होने वालों मरीजों की संख्या 29 हो गई है. भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 796 कोरोना के नए मामले आए हैं. देश में अब मरीजों की संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण इंडिया में अब मौत का आंकड़ा 308 पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 857 लोग रिकवर हो चुके हैं. 141 लोग सिर्फ एक दिन में रिकवर हुए हैं.


एक तरफ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से इंडिया परेशान हैं. देश भर में आकंड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर राहत भरी एक बड़ी खबर इस वक्त पटना से सामने आई है. सूबे में कोरोना से प्रभावित 5 जिले फिलहाल कोरोना फ्री हो गए हैं. बिहार में अब तक 11 जिलों में कोरोना के मामले सामने आये थे. इसमें से 5 जिलों में अब कोरोना का खात्मा हो गया है. यानी कि अब महज 6 जिलों में ही कोरोना के एक्टिव केस हैं.


बिहार में अब तक 11 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं. जिसमें से 6 जिले ही फिलहाल प्रभावित हैं. क्योंकि मुंगेर, पटना, सारण, भागलपुर और लखीसराय के मरीजों के शत प्रतिशत रिजल्ट सामने आ गए हैं. पटना के सभी 5 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. इसके साथ ही नालंदा के दो मरीज और लखीसराय, सारण और भागलपुर के एक-एक मरीज ने कोरोना को मात देकर नए जीवन को हासिल किया है. यह बिहार स्वास्थ्य विभाग के मेहनत का नतीजा है कि जिस तरीके से हालात बिहार में बेकाबू हो रहे थे. ऐसी स्थिति में डॉक्टर्स ने काफी अच्छा काम किया. डॉक्टर्स के सराहनीय काम का ही नतीजा है कि मुंगेर में एक मौत होने के बाद वहां के 6 मरीज आज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं. इसके साथ ही सीवान के 6, गया के 3, गोपालगंज के 2, नवादा और बेगूसराय के एक-एक मरीज ठीक हुए हैं.

टैग्स