ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बिजली संकट एक से दो दिनों में होगा खत्म, मंत्री विजेंद्र यादव ने कही ये बात

PATNA : प्रचंड गर्मी के बीच बिहार में भी बिजली का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में लगातार पावर कट देखने को मिल रहा है और बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री

बिहार में बिजली संकट एक से दो दिनों में होगा खत्म, मंत्री विजेंद्र यादव ने कही ये बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : प्रचंड गर्मी के बीच बिहार में भी बिजली का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में लगातार पावर कट देखने को मिल रहा है और बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव का ताजा बयान सामने आया है। मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में अगले 1 से 2 दिनों में बिजली संकट खत्म हो जाएगा।


मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार में फिलहाल जितनी बिजली की जरूरत है उससे 1000 मेगावाट कम बिजली मिल पा रही है लेकिन अगले 1 से 2 दिनों में यह समस्या दूर कर ली जाएगी। विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि आज नवीनगर बिजली यूनिट से बिहार को बिजली मिलने लगेगी। एक यूनिट से आपूर्ति शुरू होने की वजह से लगभग 600 मेगा वाट बिजली मुहैया हो पाएगी। इससे बिहार के उन इलाकों में बिजली सप्लाई की जाएगी, जहां अब तक थोड़ी कमी है।


दरअसल, बिहार सरकार और NTPC के बीच 5200 मेगावाट बिजली उपलब्‍ध कराने का करार है, लेकिन बिजली उत्‍पादक कंपनी की ओर से फिलहाल 4200 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति की जा रही है। फिलहाल बिहार में 6200 से 6400 मेगावाट बिजली की जरूरत है लेकिन मांग के मुकाबले 1000 मेगावाट बिजली कम आपूर्ति की जा रही है। जिससे बिहार में इन दिनों बिजली संकट गहरा गया है और पावर कट की समस्या उत्पन्न हो गई है।

टैग्स