ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बाइक सवार युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

PATNA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट.रंगदारी और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सट

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बाइक सवार युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट.रंगदारी और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके नेउरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरागंज के पास का हैं। जहां अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दिया। जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची और घायल अवस्था में युवक को दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। 


वहीं, मृतक युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अवधेश वर्मा का पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर डीएसपी टू पंकज मिश्रा ने बताया कि नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरागंज के पास अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद युवक को आनन -फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पटना एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नही है।


उधर, मृतक सत्यम कुमार का चयन एक्सिस बैंक में हो गया था और 4 अगस्त को जॉइनिंग करने जाना था। वह पटना शॉपिंग करने गया था और शॉपिंग कर वापस लौट रहा था तो नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरा गंज के पास अपराधियों ने उसको गोली मार दिया। जिससे वो जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही हत्या के बाद मृतक के परिजन एवं आक्रोशित लोगों ने बिहटा आरा एनएच 30 के बिहटा के सिकंदरपुर गांव के पास आगजनी कर जाम कर दिया और हत्या के विरोध में जमकर हंगामा किया। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता