ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में बदला मौसम का मिजाज : 5 जिलों में बारिश के आसार, तापमान में भी गिरावट

PATNA : पटना सहित पुरे राज्य का मौसम पिछले तीन दिनों से बदला हुआ है। आंधी -पानी और ओला गिरने की घटना से राज्य भर में अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आई है। पटना व गया में अधिकतम तापम

बिहार में बदला मौसम का मिजाज :  5 जिलों में बारिश के आसार,  तापमान में भी गिरावट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना सहित पुरे राज्य का मौसम पिछले तीन दिनों से बदला हुआ है। आंधी -पानी और ओला गिरने की घटना से राज्य भर में अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आई है। पटना व गया में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सूबे के पांच जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश के आसार है। कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।


मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को राज्य के अधिकतर भाग में बादल छाये रहे और इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। राज्य में एक दो जगहों पर 21 मार्च तक आंधी- पानी की स्थिति बने रहने के आसार हैं। 


मौसम विभाग के अनुसार, देर रात आंधी पानी और दिन भर बादलों के छाने से पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे आ गया है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। गया का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रहा। भागलपुर में अधिकतम 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद आज दोपहर बाद बारिश के आसार हैं।