ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बाढ़ को लेकर NDRF 7 और SDRF की 4 टीम को प्रभावित जिलों में किया गया अलर्ट

PATNA: बिहार के कई जिलों में गंगा नदी के कारण बाढ़ के खतरे को लेकर NDRF के 7 और SDRF के 4 टीम को प्रभावित जिलों में अलर्ट कर दिया गया है. बचावकर्मी मुश्किल में चुनौती से निपटन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के कई जिलों में गंगा नदी के कारण बाढ़ के खतरे को लेकर NDRF के 7 और SDRF के 4 टीम को प्रभावित जिलों में अलर्ट कर दिया गया है. बचावकर्मी मुश्किल में चुनौती से निपटने के लिए तथा प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद करने के लिए 24 घंटे तत्पर एवं तैयार रहेंगे.

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिलों में 90 कम्युनिटी किचेन चलाए जा रहे है. भोजपुर 8, भागलपुर 5, खगड़िया 40,समस्तीपुर,14,बेगूसराय  4, मुंगेर 7, कटिहार 9,पटना 1, सारण 2 सामुदायिक किचेन  चलाया जा रहा है.

बाढ़ प्रभावित जिलों में स्थानीय स्तर पर आवागमन के लिए नावों का परिचालन किया जा रहा है. इसको लेकर 967 नावों को लगाया गया है. बता दें बिहार में हो रही बाारिश और भारी बारिश के अलर्ट को लेकर एक अणे मार्ग में सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिया हैं.