ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार में 13 लोगों की मौत, मरने वालों में 8 बच्चे शामिल, मृतकों के घर में कोहराम

PATNA : बिहार में बारिश और बाढ़ के पानी से तबाही मची हुई है. बाढ़ के कारण नदियां उफान पर हैं. हालांकि राहत की बात है कि महानंदा नदी को छोड़ दूसरी सभी नदियां उतरने लगी हैं. गंगा

बिहार में 13 लोगों की मौत, मरने वालों में 8 बच्चे शामिल, मृतकों के घर में कोहराम
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बारिश और बाढ़ के पानी से तबाही मची हुई है. बाढ़ के कारण नदियां उफान पर हैं. हालांकि राहत की बात है कि महानंदा नदी को छोड़ दूसरी सभी नदियां उतरने लगी हैं. गंगा का जलस्तर सभी स्थानों पर नीचे आने लगा है. जबकि कोसी नदी अब भी उफान पर है. शुक्रवार को बारिश के पानी में और नदी में नहाने के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में आठ बच्चे शामिल हैं. सबसे ज्यादा गया जिले में 6 और नालंदा जिले में तीन लोगों की मौत हुई.


गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव में बच्चे स्कूल परिसर में खेलते-खेलते वंशी नदी में नहाने चले गए. इस घटना में रजनीश कुमार, पुष्कर कुमार और अमरजीत कुमार की मौत हो गई. उधर शेरघाटी में मोरहर नदी में डूबने से निकहत प्रवीण की जान चली गई. फल्गु नदी में मानपुर के सीताकुंड के पास स्नान करने गए अंश कुमार की मौत डूबने से हो गई. जबकि टनकुप्पा थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव में सुरेश मांझी की मौत आहर में डूबने से हो गई.


उधर नालंदा जिले में बारिश के जमा पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. चिकसौरा थाना क्षेत्र के जमुआरा लुचन टोला के समीप पानी से भरे गड्ढे में मंगरू रविदास डूब गया. रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव में एक की पईन में डूबकर मौत हो गई. एकंगरसराय के औंगारी थाना क्षेत्र के हासेपुर गांव के रहने वाले विकास कुमार की मौत तालाब में डूबने से हो गई.


औरंगाबाद जिले के नवीनगर के बभनडीह गांव के एक की मौत पुनपुन नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गई. बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के औगान गांव में सिकंदर बलान नदी में डूब गया. रोहतास जिले के तिलौथू में सोन नदी में खेलने के क्रम में तीन बच्चे डूबे हैं. शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर-ख्वाजापुर में शुक्रवार को कार पुल से नीचे बागमती पुरानी धार नदी में जा गिरी. इसमें एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए.