ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार में अपराधियों का तांडव ! एक पेंटर की हत्या, हसबैंड- वाइफ के बीच चल रहा था विवाद

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक मामला पटना के फुलवारीशरीफ से निकल कर सामने आया है। जहां एक

बिहार में अपराधियों का तांडव ! एक पेंटर की हत्या, हसबैंड- वाइफ के बीच चल रहा था विवाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक मामला पटना के फुलवारीशरीफ से निकल कर सामने आया है। जहां एक पेंटर की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिला के फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला में 47 वर्षीय पेंटर मोहम्मद जहांगीर ऊर्फ डिम्पल की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई है। पेंटर की हत्या का आरोप उसकी दूसरी पत्नी और साढू के बेटे पर लगा है। इस घटना के बाद परिवार वालों में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला में 47 वर्षीय पेंटर मोहम्मद जहांगीर ऊर्फ डिम्पल की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई है। पेंटर की हत्या का आरोप उसकी दूसरी पत्नी और साढू के बेटे पर लगा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर आरोपित साढू के बेटे को गिरफ्तार कर लिया और छानबीन में जुट गई है। 


वहीं,इस घटना के लेकर मृतक जहांगीर डिम्पल के बेटे शमशाद ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात में उसकी दूसरी मम्मी फरजाना से पिता जहांगीर का झगड़ा हुआ था। उसके बाद दूसरी मम्मी फरजाना ने अपने बहन के बेटे फरहान को बुलवाया और पिता के साथ मारपीट की। शमशाद ने बताया कि उसके सामने उसके पिता को फरहान ने उठाकर पटक दिया और लात घुसो से बुरी तरह मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने गए शमशाद को भी उन लोगों ने पिटाई कर दी। इसकी जानकारी जहांगीर के दूसरे भाइयों को मिली तो 112 डायल पुलिस को बुलाया गया।