ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की हड़ताल खत्म, 71 दिन बाद काम पर लौटेंगी

PATNA: बिहार में पिछले 71 दिनों से चल रही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने हड़

बिहार में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की हड़ताल खत्म, 71 दिन बाद काम पर लौटेंगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले 71 दिनों से चल रही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने हड़ताल को खत्म कर काम पर वापस लौटने का फैसला लिया है।


राज्यभर की करीब 2028 लाख आंगनबाड़ी कर्मी अपनि मांगों को लेकर पिछले 71 दिनों से हड़ताल पर थे। अब खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों ने हड़ताल को वापस ले लिया है। संयुक्त संघर्ष समिति ने सभी आंगनबाड़ी कर्मियों से हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने को कहा है।


बता दें कि मानदेय बढ़ाने समेत अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर पिछले दिनों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने आरजेडी दफ्तर के बाहर जोरदार हंगामा किया था। इस दौरान पुलिस ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज कर दिया था और उन्हें वाटर कैनन चलाकर खदेड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में करीब दो हजार आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ केस भी दर्ज किया था।