ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार में अफसरों का तबादला, इस विभाग के 4 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

PATNA : बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के चार अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिन अधिकारीयों का तबादला किया गया है वो प्रभारी अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इन लोगों क

बिहार में अफसरों का तबादला, इस विभाग के 4 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के चार अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिन अधिकारीयों का तबादला किया गया है वो प्रभारी अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इन लोगों को फिलहाल मुंगेर जिले में पोस्टिंग मिली हुई थी।  अब इन लोगों को दूसरे जिलें में ट्रांसफर कर दिया गया है। 

दरअसल, वर्तमान में मुंगेर के जमालपुर के प्रभारी अंचल अधिकारी जयप्रकाश को कटिहार के कुर्सेला का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार मुंगेर के हवेली खड़गपुर अंचल कार्यालय में राजस्व अधिकारी के पद पर पदस्थापित प्रीति कुमारी को प्रभारी अंचल अधिकारी मुंगेर सदर मुंगेर, मुंगेर के बरियारपुर अंचल कार्यालय में राजस्व अधिकारी रवीना गुप्ता को प्रभारी अंचल अधिकारी बरियारपुर मुंगेर बनाया गया है। 


इसके साथ ही मुंगेर के धरहरा के अंचल कार्यालय की राजस्व अधिकारी स्मृति कुमारी को प्रभारी अंचल अधिकारी टेटिया बंबर मुंगेर और मुंगेर जमालपुर अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी मोहम्मद अरशद मदानी को प्रभारी अंचल अधिकारी जमालपुर, मुंगेर बनाया गया है। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि हवेली खड़गपुर मुंगेर के प्रभारी अंचल अधिकारी संतोष कुमार सिंह के लिए पूर्व में स्थानांतरण संबंधित सूचना को निरस्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 


आपको बताते चलें कि, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जल्द ही 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां करने वाला है। विभागीय मंत्री आलोक कुमार मेहता ने पिछले दिनों स्पष्ट किया था कि आने वाले दिनों में जितनी भी परेशानियां है उसे ख़त्म  करने का प्रयास किया जा रहा है।अगले 3 महीने में विभागीय स्तर पर 10 हजार नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए स्पेशल सर्वे चल रहा है।  इसमें स्पेशल सर्वे अमीन, स्पेशल सर्वे कानूनगो और विभिन्न पदों पर स्पेशल सर्वे के लिए बहाली होगी. बहाली ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर होगी।