ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अभी और गिरेगा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

PATNA : नए साल में बिहार के लोगों को ठंडी के प्रचंड रूप का सामना करना पड़ रहा है। बारिश हो जाने के बाद कई इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल कुछ दिनों के लिए बारिश से राहत है, ल

बिहार में अभी और गिरेगा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज  का मौसम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नए साल में बिहार के लोगों को ठंडी के प्रचंड रूप का सामना करना पड़ रहा है। बारिश हो जाने के बाद कई इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल कुछ दिनों के लिए बारिश से राहत है, लेकिन कुहासे और ठंडी से फिलहाल राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है। जबकि आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का आसार है। 


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि शेषभाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है, आज की तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 20 से 22°C और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। 


इसके साथ ही  पटना और आसपास के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है।  रविवार  को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गयी। अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 


उधर, आइएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी शैलेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक सतह से एक किलोमीटर के दायरे में हवा में जल वाष्प ठहर गयी है। इससे कोहरा स्थायी तौर पर छाया हुआ है। हवा की गति न के बराबर बिल्कुल शांत अवस्था में है। इसलिए कोहरा छंट नहीं पा रहा है। इसलिए दिन में कोहरा लंबे समय तक टिका हुआ है।