ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट; जानिए आपके शहर का हाल

PATNA : बिहार में सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अब पटना समेत अन्य जिलों में बुधवार से ठंड में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है। इसके साथ ही घने कोहरे का अलर्ट भी जार

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट; जानिए आपके शहर का हाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अब पटना समेत अन्य जिलों में बुधवार से ठंड में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है। इसके साथ ही घने कोहरे का अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे के भीतर राज्य में तापमान के तेजी से गिरने के आसार हैं। इसके साथ ही 12 जनवरी से राज्य में शीतलहर का अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं, ठंड को देखते हुए पटना, किशनगंज समेत कुछ जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा कोहरे की वजह से विमान और रेल सेवा बाधित हो रही है।


दरअसल, पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान और गिरेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। इस बीच, मंगलवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.1 और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। सुबह और शाम पछुआ हवा ने लोगों को कनकनी का एहसास कराया।


वहीं, बुधवार को उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्व एवं दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ शहरों में घना कोहरा होने की संभावना है।  मंगलवार को पटना सहित 28 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 25 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर और दोपहर में सबसे गर्म शहर 25.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।


उधर, कोहरे के कारण विमानों की लेटलतीफी और रद्द होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पटना हवाई अड्डे पर पहली विमान लखनऊ से सुबह 11:36 बजे उतरी और पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए 12:45 बजे उड़ान भर सकी। एक दर्जन विमानों का परिचालन विलंब से हुआ। हैदराबाद, दिल्ली और रांची की विमानें रद्द रही। मंगलवार सुबह रनवे की विजिबिलिटी 700 मीटर थी। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई2769 लगातार चौथे दिन रद्द रही।