ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अब सिपाही बनेंगे मुंशी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

PATNA : बिहार में अब थाना के काम में लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है. दरअसल, पुलिस मुख्यालय में यह सूचना मिली थी कि राज्य के कई थानों में नियमों के खिलाफ जाकर

बिहार में अब सिपाही बनेंगे मुंशी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब थाना के काम में लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है. दरअसल, पुलिस मुख्यालय में यह सूचना मिली थी कि राज्य के कई थानों में नियमों के खिलाफ जाकर चौकीदार को मुंशी की जवाबदेही दे दी गई है. इसकी समीक्षा करने के बाद पुलिस मुख्यालय ने आपत्ति जताई और पुलिस अफसरों को यह निर्देश दिया है कि थाने में चौकीदार को मुंशी की जवाबदेही न दी जाए. 


पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि थाना में मुंशी की जिम्मेदारी काफी अहम है. इसमें जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. इसलिए थाने में चौकीदार को मुंशी की जवाबदेही न दी जाए. बल्कि सिपाही को मुंशी का काम दिया जाए. इसमें भी सिपाही यानी कांस्टेबल को कम से कम 10 साल का अनुभव जरूर होना चाहिए. 


पुलिस मुख्यालय ने वरीय अधिकारियों को इसकी समीक्षा करने को भी कहा है. इसके बाद थानों से इससे जुड़ी रिपोर्ट मांगी गई है. इसके बाद बड़े पैमाने पर थानों में अनुभवी सिपाहियों को इसकी कमान मिल सकती है. 


इधर गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को राज्य के थानों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है. मौजूदा समय में महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की कुल संख्या 13,718 है. इसमें थानों में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की संख्या 5,372 है, जो 39 फीसद है. पुलिस मुख्यालय को 10 दिनों के अंदर थानाध्यक्ष को छोड़कर महिला पुलिसकर्मियों का पदस्थापन थाने में करने का निर्देश दिया गया है. 

टैग्स