ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में अब शुरू होगा ठंड का कहर, बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

BIHAR: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जहां सुबह में हल्के कुहासे और धूप निकलने के बाद मौसम सामन्य होने के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने

बिहार में अब शुरू होगा ठंड का कहर, बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जहां सुबह में हल्के कुहासे और धूप निकलने के बाद मौसम सामन्य होने के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बारिश के आसार भी जताए हैं. हालाकिं 23 नवंबर से ठंड तेज हो सकते हैं. वहीं रात का पारा अब गिरना शुरू हो गया है. 


जानकारी के अनुसार बिहार में मंगलवार से रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. लेकिन पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. इसमें कोई खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है. आइएमडी के अनुसार उत्तर-पूर्वी बिहार और दक्षिणी बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मीडियम दर्जे का कोहरा छाने की आशंका है. वहीं नदी तटवर्ती के आसपास भी कोहरे दिखाई देने के आसार हैं.


फिलहाल बिहार में दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जायेगी. प्रदेश में न्यूनतम तापमान अभी 15 से 19 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है. मंगलवार से यह तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट सकता है. हालांकि चार दिन बाद थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है. जिसकी वजह से मौसम में तेजी से बदलाव की आशंका है.


दूसरी तरफ पटना का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. बता दें शहर का एक्यूआइ बीते 48 घंटे में 37 बढ़ चुका है. शनिवार शाम चार बजे यह 166 दर्ज किया गया था. जबकि सोमवार शाम तक बढ़ कर 203 तक चला गया. इसलिए शहर की हवा मॉडरेट श्रेणी से अब खराब की श्रेणी में पहुंच चुकी है और इससे लोगों को परेशानी शुरू हो गयी है. खासकर सुबह में मॉर्निंग वाक पर निकलने वाले बुजुर्गों को इसके कारण अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.


ठंड की शुरुआत की वजह से सुबह धुंध भी पड़ने लगी है. जिससे हवा का घनत्व बढ़ने की वजह से उसमें पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म धूलकण अधिक समय तक तैरते रहते हैं. सांस से  फेफड़े तक इनके पहुंचने से लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है और दमा तथा सांस से संबंधित और भी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीजों के लिए भी यह घातक है.

टैग्स