ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में अब निजी एजेंसी सिखाएगी सरकारी शिक्षकों को अंग्रेजी बोलना, सरकार ने किया करार

पटना : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को अब इंग्लिश बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी. स्कूलों में कार्यरत शिक्षक पहले अंग्रेजी बोलना सीखेंगे और फिर ऑनलाइन परीक्षा मे

बिहार में अब निजी एजेंसी सिखाएगी सरकारी शिक्षकों को अंग्रेजी बोलना, सरकार ने किया करार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को अब इंग्लिश बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी. स्कूलों में कार्यरत शिक्षक पहले अंग्रेजी बोलना सीखेंगे और फिर ऑनलाइन परीक्षा में शामिल भी होंगे. जो शिक्षक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें इस बाबत प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा. ट्रेनिंग में एक सत्र तीन घंटे का होगा. प्रशिक्षित शिक्षक अपने क्लास रूम में बच्चों को अंग्रेजी दक्षता लाने हेतु अपनी मातृभाषा में अंग्रेजी बोलने-सीखने का ज्ञान देंगे.


मिली जानकारी के मुताबिक पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों को स्पोकेन इंग्लिश का प्रशिक्षण दिलाने के लिए मुंबई के एक निजी एजेंसी लिप फोर वर्ल्‍ड एवं मेरिको लिमिटेड के साथ एमओयू पर करार हुआ है. इस अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, सचिव असंगबा चुबा आओ और प्राथमिक शिक्षा निदेशक अमरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


आपको बता दें कि अंग्रेजी सीखो और सिखाओ अपनी मातृभाषा में कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को स्पोकेन इंग्लिश के लिए जिस मेरिको एजेंसी से करार किया है, वह शिक्षकों को नि:शुल्क आनलाइन ट्रेनिंग देगी. एमओयू होने के बाद एजेंसी द्वारा चालू शैक्षणिक सत्र 2021-22 से चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों का ग्रुप बनाकर आनलाइन ट्रेनिंग दिसंबर से शुरू किया जाएगा. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन वर्षों मे पूरा किया जाएगा.

टैग्स