ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में आपदा से 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने शोक जताते हुए आर्थिक मदद का किया एलान

PATNA : बिहार में अलग अलग घटनाक्रमों ने 9 लोगों की हुई मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम नीतीश ने हादसे को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना

बिहार में आपदा से 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने शोक जताते हुए आर्थिक मदद का किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में अलग अलग घटनाक्रमों ने 9 लोगों की हुई मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम नीतीश ने हादसे को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का निर्देश दिया है। बता दें कि भागलपुर में गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि राज्य के तीन जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।


भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अबजुगंज गंगा घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान चार लोगों की मौत डूबने से हो गई थी। श्राद्धकर्म के बाद परिवार से सभी सदस्य गंगा स्नान के लिए अबजुगंज गंगा घाट पहुंचे थे। गंगा में स्नान करने के दौरान यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा से सभी शवों बरामद कर लिया है। मृतकों में एक महिला और तीन लड़कियां शामिल हैं।


इधर, शुक्रवार को राज्य के तीन अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश के दौरान वज्रपात से नालंदा में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बांका और मधुबनी जिले में भी वज्रपात से एक-एक शख्स की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे के शिकार हुए सभी 9 लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतक के आश्रितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।


बिहार में आपदा से 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने शोक जताते हुए आर्थिक मदद का किया एलान


बिहार में आपदा से 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने शोक जताते हुए आर्थिक मदद का किया एलान



टैग्स