ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार में आज मिले 6413 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2014 केस

PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रक

बिहार में आज मिले 6413 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2014 केस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं। 


बिहार में आज कुल 6413 कोरोना के नए मामले मिले हैं। इनमें से कोरोना के सबसे ज्यादा केसेज पटना में हैं। पटना 2014 नए मामले सामने आए हैं। वही दूसरे नंबर पर समस्तीपुर जिला है जहां 506 केसेज मिले है। पहले दूसरे नंबर पर गया जिला था जहां आज 185 नए मरीज मिले हैं। अब दूसरे नंबर पर समस्तीपुर जिला आ गया है। जहां पटना के बाद सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 28659 हो गयी है।  


कल यानी मंगलवार के आंकड़ों पर गौर करे तो बिहार में कल कुल 5908 नए केसेज मिले थे जो आज बढ़कर 6413 हो गया है। आज बिहार में 505 केस बढ़े हैं। बात यदि राजधानी पटना की करे तो मंगलवार को 2202 मामले थे जो आज 2014 हो गये हैं। पटना में आज 188 केस कम मिले हैं। बिहार में आज एक्टिव मरीजों की संख्या 28659 है जबकि कल मंगलवार को 25051 एक्टिव मरीजों की संख्या थी। कोरोना के सबसे कम मामले 8 है जो शिवहर जिले में मिले हैं।


स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी की जा रही है। बुधवार को भी हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना के नए आंकड़ें इस प्रकार हैं।

बिहार में आज मिले 6413 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2014 केस

टैग्स