ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 5 जून से शुरू होंगी बिहार की डेढ़ दर्जन पैसेंजर ट्रेनें, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : कोरोना के कहर के बाद बिहार में अब जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है. बिहार मे

यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 5 जून से शुरू होंगी बिहार की डेढ़ दर्जन पैसेंजर ट्रेनें, यहां देखिये पूरी लिस्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना के कहर के बाद बिहार में अब जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है. बिहार में 5 जून यानी कि शनिवार से डेढ़ दर्जन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन का एलान कर दिया गया है.


ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी  राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न रेल खंडों में पहले रद्द की जा चुकीं 24 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन एक बार फिर बहाल किया जा रहा है. इनमें यूपी की 6 और बिहार की 18 ट्रेनें शामिल हैं.  इन ट्रेनों को कोरोना महामारी के कारण बंद किया गया था. 


पूर्व मध्य रेल के मुताबिक दो दर्जन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन एक बार फिर से शुरू कर रहा है. रेलवे ने दरभंगा-हरनगर, झंझारपुर- दरभंगा, फतुहा-राजगीर, गया- किऊल, वैशाली-सोनपुर और सोनपुर-छपरा आदि पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करने का एलान किया है. 


यहां देखिये ट्रेनों की पूरी लिस्ट - 


05591/05592 दरभंगा-हरनगर डेमू पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)

05578/ 05579 झंझारपुर- दरभंगा डेमू (6 जून से अगले आदेश तक)

03230/03229 सहरसा-बड़हरा कोठी डेमू (5 जून से अगले आदेश तक)

03224/ 03223 फतुहा-राजगीर मेमू (5 जून से अगले आदेश तक)

03356/03355 गया- किऊल पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)

05519/05520 वैशाली-सोनपुर-वैशाली पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)

05247/05248 सोनपुर-छपरा मेमू (5 जून से अगले आदेश तक)

03368 सोनपुर- कटिहार मेमू पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक),

03367 कटिहार-सोनपुर मेमू (6 जून से अगले आदेश तक)

03316 समस्तीपुर-कटिहार मेमू ( 5 जून से अगले आदेश तक)

03315 कटिहार- समस्तीपुर मेमू ( 6 जून से अगले आदेश तक)

09238/ 09237 बड़हरा कोठी-बनमंखी डेमू (5 जून से अगले आदेश तक)

03641/03642 डीडीयू जंक्शन-दिलदार नगर स्पेशल पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)

03647/03748 दिलदार नगर-ताड़ीघाट पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)