ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार के लिए राहत वाली खबर, 24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज

PATNA: कोरोना कई राज्यों में कहर बरपा रहा है, लेकिन बिहार के लिए राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के अंदर अबतक एक भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है. यह बिहार के लोगों के ल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना कई राज्यों में कहर बरपा रहा है, लेकिन बिहार के लिए राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के अंदर अबतक एक भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है. यह बिहार के लोगों के लिए राहत वाली खबर है. 

बिहार में कोरोना के 32 मरीज

बिहार में अब तक 32 मरीज है. जिनका इलाज चल रहा है. कोरोना के चार मरीज ठीक हो गए है. जिसने हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. अब तक एक की कोरोना के कारण मौत हुई है. 


706 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी

पटना में 236 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें किसी भी सैंपल में पॉजिटिव केस नहीं मिला है. लेकिन तीन जांच केंद्रों को मिलाकर अब भी 706 सैंपलों की जांच लंबित है. पीएमसीएच से कोरोना जांच के लिए कुछ छह सैंपल आरएमआरआइ भेजे गये हैं. जिनकी रिपोर्ट आज आयेगी. बता दें कि बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों से आए लोगों की एक बार फिर स्क्रीनिंग करा रही है. यह काम शनिवार से शुरू हुआ है. पहले दिन मुंबई से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई. 

टैग्स