ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

बिहार में 20 और मरीजों ने कोरोना को हराया, 84 लोगों को अस्पताल से छुट्टी

PATNA : बिहार में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बुधवार को भी फर्स्ट अपडेट के मुताबिक 12 नए मरीज बक्सर जिले से सामने आ चुके हैं. जिसके कारण सूबे में पॉजिटिव मरीजों

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बुधवार को भी फर्स्ट अपडेट के मुताबिक 12 नए मरीज बक्सर जिले से सामने आ चुके हैं. जिसके कारण सूबे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 378 हो चुकी है. कोरोना महामारी के बीच एक बड़ी राहत की भी खबर बुधवार को सामने आई है. कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे 20 और मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है.


बिहार में स्वस्थ हुए 84 मरीज
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस बात की जानकारी दी कि 20 और मरीज कोरोना से जंग जीत गए हैं. इसके साथ ही सूबे में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 84 हो गई है. यह एक राहत भरी खबर बिहार के लोगों के लिए है. मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार में 20 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.


एक हफ्ते में 240 नए मामले
बिहार में अब तक 378 कोरोना के पॉजिटिव मरीज आये हैं. दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि ताजा अपडेट के मुताबिक 84 लोग स्वस्थ हो गए हैं. इस हिसाब से 292 केस एक्टिव हैं. पिछले सात दिनों में बिहार के अंदर 240 नए मामले सामने आये हैं. 22 अप्रैल को 17 मामले, 23 अप्रैल को 33 मामले,  24 अप्रैल को 47 मामले, 25 अप्रैल को 28 मामले, 26 अप्रैल को 39 मामले, 27 अप्रैल को 56 मामले और 28 अप्रैल को 20 मामले सामने आये. यानी कि एक सप्ताह के अंदर बिहार में 240 नए मामलों की पुष्टि हुई.


मंगलवार को मिले थे 20 मरीज
मंगलवार को इससे पहले अपडेट में 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से नए मामले निकल कर सामने आये थे. गोपालगंज से 6, कैमूर से 4, जहानाबाद से 3, मुंगेर से 2, बांका, अररिया, बक्सर, शेखपुरा और समस्तीपुर से एक-एक नए मरीज के मिलने की भी पुष्टि की गई है.


सोमवार को 12 जिलों से 69 पॉजिटिव केस
इससे पहले बीते दिन सोमवार को कोरोना के सारे रिकार्ड टूट गए. क्योंकि बिहार के अंदर एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 27 अप्रैल को आये. सोमवार को राज्य के 12 जिलों से 69 मामले सामने आये थे. जिसमें मुंगेर के 22, रोहतास के 16, भोजपुर के 7, पटना के 6, औरंगाबाद के 5, मधुबनी के 5, लखीसराय के 3, पूर्णिया, दरभंगा, सारण, नवादा और नालंदा जिले से एक-एक मामले सामने आये हैं.


4 नए जिलों में कोरोना की दस्तक
बिहार के 27 जिलों में कोरोना ने अपना पांव पसार लिया है. जिसके कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों की चिंता के साथ-साथ सरकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं. सोमवार को मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया के रूप में नए जिले संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़े थे. जबकि मंगलवार को अररिया और शेखपुरा के रूप में दो नए जिले जुड़ चुके हैं.


बिहार में 20 और मरीजों ने कोरोना को हराया, 84 लोगों को अस्पताल से छुट्टी


बिहार में 20 और मरीजों ने कोरोना को हराया, 84 लोगों को अस्पताल से छुट्टी

टैग्स