ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस, नालंदा और बेगूसराय में नए केस आने के बाद आंकड़ा 85 पहुंचा

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। 2 नए पॉजिटिव के सामने आने के बाद बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 85 हो गया है। नालंदा और बेगूस

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। 2 नए पॉजिटिव के सामने आने के बाद बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 85 हो गया है। नालंदा और बेगूसराय में आज एक-एक मामले सामने आए हैं। नालंदा के बिहारशरीफ के रहने वाले 17 साल के एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जबकि बेगूसराय में 42 साल के एक शख्स का रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. 


बिहार में पिछले 48 घंटे के अंदर हालत काफी बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. बिहार में तीन दिन के अंदर 19 नए मरीज सामने आये हैं. इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक सिर्फ एक सप्ताह में 25 लोगों को कोरोना हुआ है. यानी कि लगभग दो दर्जन से ज्मयादा मरीज सामने आने से सरकार की चुनौतियां काफी बढ़ गई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार के दो जिलों नालंदा और बेगूसराय में एक-एक नए केस सामने आये हैं. तब्लीगी जमात से जुड़े बक्सर के नया भोजपुर इलाके से दो नए मरीज सामने आये हैं. इसके अलावा वैशाली जिले से भी एक मामला सामने आया है. जिसके कारण बिहार में आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है. गुरूवार को मुंगेर के एक ही परिवार से 9 नए मामले सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 85 पहुंच गया है. जिसमें से दो व्यक्ति की मौत हो गई है. 37 लोगों ने कोरोना को मात देकर एक नए जीवन को हासिल किया है. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक 42 लोग स्वस्थ बताये जा रहे हैं. 


सबसे हैरान करने वाला मामला यह है कि बिहार में सिर्फ 6 महीने की मासूम और महज 2 साल की बच्ची भी कोरोना की चपेट में आ गई है. दोनों मामले एक ही परिवार के हैं, जो कोरोना से संक्रमित हैं. बिहार में हालात पहले से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. क्योंकि सिर्फ 10 दिन में 53 मामले सामने आये हैं. इसलिए सरकार की चुनौती और लोगों की चिंता बढ़ गई है. ग्रीन जोन इलाके में भी कोरोना ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है.



टैग्स