ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में 17 लाख से ज्यादा प्रवासियों को दिया गया कंडोम, क्वारंटाइन सेंटर में चला परिवार नियोजन अभियान

PATNA : कोरोना काल में बाहर से आए बिहारी मजदूरों के बीच इस सरकार ने परिवार नियोजन अभियान को पूरी रफ्तार से चलाया है. सरकार ने प्रवासियों के बीच 17 लाख 50 हजार से ज्यादा कंडोम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में बाहर से आए बिहारी मजदूरों के बीच इस सरकार ने परिवार नियोजन अभियान को पूरी रफ्तार से चलाया है. सरकार ने प्रवासियों के बीच 17 लाख 50 हजार से ज्यादा कंडोम बांट डाले हैं. बिहार के नीतीश सुशील कुमार मोदी ने बताया है कि अप्रैल महीने में प्रवासियों के बीच क्वारंटाइन सेंटर में 2.14 कंडोम बांटे गए. जबकि मई महीने में रिकॉर्ड 15.39 लाख कंडोम का वितरण किया गया.


बिहार में बढ़ती जनसंख्या को लेकर परेशान राज्य सरकार ने क्वारंटाइन सेंटर सच में रहने वाले मजदूरों और प्रवासियों के बीच परिवार नियोजन का अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया. कंडोम के अलावे क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को गर्भनिरोधक सामग्रियां भी दी गईं. सबसे खास बात यह रही कि प्रवासी मजदूरों ने सरकार की इस योजना को हाथों हाथ लिया. बाहर से आने वाले प्रवासी बिना किसी आनाकानी के कंडोम लेते रहे.


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार की जनसंख्या में हर दशक के अंदर 25 फ़ीसदी की वृद्धि हो रही है. बिहार में परिवार नियोजन के अभियान से प्रजनन दर को कम करने में मदद मिली है. पिछले एक दशक में बिहार के अंदर अंदर 4.3 से घटकर 3.2 पर आ गया है. प्रवासियों के बीच स्वास्थ्य विभाग में इस अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया है और अभी भी या अभियान बदस्तूर जारी है. 

टैग्स