ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में 10 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, ईवीएम से होगी वोटिंग : नीतीश कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

PATNA : बिहार सरकार ने सूबे में पंचायत चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है. 10 चरणों में पंचायत के चुनाव कराये जायेंगे. पंचायत चुनाव ईवीएम के जरिये ही होंगे. नीतीश कैबिनेट की मंगल

बिहार में 10 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, ईवीएम से होगी वोटिंग : नीतीश कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार सरकार ने सूबे में पंचायत चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है. 10 चरणों में पंचायत के चुनाव कराये जायेंगे. पंचायत चुनाव ईवीएम के जरिये ही होंगे. नीतीश कैबिनेट की मंगलवार शाम हुई बैठक में ये फैसला लिया गया.


दरअसल चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं मिलने के कारण बिहार में पंचायत चुनाव का मामला लटका पड़ा था. बिहार सरकार ईवीएम के सहारे वोटिंग कराना चाह रही थी. लेकिन ईवीएम के प्रयोग के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी जरूरी थी. चुनाव आयोग ने बिहार के पंचायत चुनाव में ईवीएम के प्रयोग की मंजूरी नहीं दी थी. इसके खिलाफ राज्य सरकार कोर्ट गयी थी.


मंगलवार की शाम हुई कैबिनेट की बैठक में ईवीएम के जरिये ही पंचायत चुनाव कराने का फैसला लिया गया. सरकार पंचायत चुनाव के लिए 90 हजार ईवीएम खरीदेगी. राज्य कैबिनेट ने पंचायत चुनाव के लिए 122 करोड़ रूपये खर्च करने की मजूरी दे दी है. सूबे में दस चरण में पंचायत चुनाव होगा. इसमें वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य औऱ जिला परिषद सदस्यों को चुना जायेगा.


आरक्षण में बदलाव नहीं
हालांकि बिहार में बड़े पैमाने पर पंचायतों का पुनर्गठन भी हुआ है. कई पंचायतों को नगर निकायों में शामिल कर लिया गया है. लेकिन सरकार ने पंचायतों में आऱक्षण की पुरानी व्यवस्था को ही इस दफे भी लागू करने का फैसला लिया है. यानि जो सीट जैसे पिछले दफे आरक्षित थी, इस दफे भी वैसे ही आरक्षित रहेगी.