ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार में 15 स्‍थानों पर बनेगा रोड ओवरब्रिज, यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे...

PATNA: बिहार सरकार के सड़क एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क निधि से बिहार में 15 आरओबी बनाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के लिए केंद्र

बिहार में 15 स्‍थानों पर बनेगा रोड ओवरब्रिज, यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के सड़क एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क निधि से बिहार में 15 आरओबी बनाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेतु बंधन योजना के तहत कई जिलों में अवस्थित विभिन्न 15 महत्वपूर्ण स्थलों पर लेवल क्रासिंग के बदले आरओबी बनाये जाने से जुड़े प्रस्ताव पर मंज़ूरी दी है। इसमें दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, बेगुसराय, नवादा एवं कटिहार जैसे जिले शामिल हैं। 


नितिन नवीन ने बताया कि आरओबी के बन जाने से बिहार में रेल से होने वाली सड़क दुर्घटना कमेगी। साथ ही इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इससे लोग बिहार के किसी भी कोने से पांच घंटे में पटना पहुंच सकेंगे। नवीन ने बिहार के सड़क संरचनाओं के विकास में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मदद के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शुक्रिया अदा किया है। 


नवीन ने बताया कि गंगा पथ का विस्तार दीघा से शेरपुर तक और दीदारगंज से बख्तियारपुर तक किया जाएगा। सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन के अधिकारियों को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन के लिए जरुरी कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है।

टैग्स