ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Patna news: बिहार के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पटना में ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा नहीं होने पर हंगामा

Patna news: बिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, लेकिन पटना में ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई न होने पर हंगामा हुआ। लोग एसएसपी ऑफिस तक पहुंचे गए और जोरदार हंगामा किया।

Patna news
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna news: बिहार के सभी न्यायालयों में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की जा रही है। हालांकि, पटना में लोक अदालत के आयोजन के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब बड़ी संख्या में लोग ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों की सुनवाई की उम्मीद में कोर्ट परिसर पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि इन मामलों की सुनवाई लोक अदालत में नहीं की जा रही है।


प्रदर्शन कर रहे लोगों के अनुसार, आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई थी कि ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों की भी लोक अदालत में सुनवाई होगी। इसी सूचना के आधार पर कई लोग अपने पुराने चालान से संबंधित मामलों को निपटाने की आशा में अदालत पहुंचे थे। जब उन्हें बताया गया कि इन मामलों को शामिल नहीं किया गया है, तो वे नाराज होकर शोर-शराबा और हंगामा करने लगे।


देखते ही देखते बड़ी संख्या में ट्रैफिक चालान पीड़ित लोग कोर्ट परिसर में जमा हो गए। पुलिसकर्मी स्थिति संभालते रहे, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अंततः लोग पटना एसएसपी कार्यालय की ओर बढ़ गए और वहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। खबर लिखे जाने तक एसएसपी कार्यालय में भी भीड़ लगी रही। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता