ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण के बीच नौकरी छोड़कर भाग रहे सर्वे कर्मी....जवाब जानकर दंग रह जाएंगे, जानें....

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने चार भूमि सर्वेक्षण अमीन का नियोजन समाप्त कर दिया है. ये सभी लंबे समय से अनुपस्थित थे.

Bihar Land Survey:
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि का सर्वेक्षण जारी है. सर्वेक्षण कार्य को लेकर सरकार ने दस हजार से अधिक सर्वेक्षण कर्मियों का नियोजन किया है. हालांकि,भूमि सर्वे के काम अब ढीला पड़ गया है. बड़ी संख्या में विशेष सर्वेक्षण अमीन व अन्य कर्मी नौकरी छोड़ रहे हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक दिन में चार सर्वेक्षण कर्मियों का नियोजन समाप्त कर दिया है. भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे. प्रियदर्शिनी ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. चार में तीन भूमि सर्वेक्षण अमीनों ने जवाब दिया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है. हेल्थ ठीक होने पर काम करेंगे. 

बेगूसराय में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण अमीन आरती कुमारी लगातार अनुपस्थित रह रही थी. बंदोबस्त पदाधिकारी बेगूसराय ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की. आरती ने पूछे गए शो-कॉज में जवाब दिया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है. स्वास्थ्य ठीक हो जाने पर कार्य करेंगे. जवाब से असंतुष्ट होते हुए भू-अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक जे. प्रियदर्शिनी ने इनका नियोजन समाप्त कर दिया है . वहीं बेगूसराय में कार्यरत दूसरे विशेष सर्वेक्षण अमीन सुश्री प्रिया भी लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रह रही थीं. बंदोबस्त पदाधिकारी ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की.सर्वेक्षण अमीन प्रिया ने भी वही जवाब दिया...स्वास्थ्य ठीक होने पर कार्य करूंगी. इसके बाद इनका नियोजन भी समाप्त हो गया है.    

बेगूसराय में कार्यरत्त तीसरे भूमि सर्वेक्षण अमीन विकास कुमार भी लगातार अनुपस्थित रह रहे थे. स्पष्टीकरण में स्वास्थ्य ठीक नहीं होने, स्वास्थ्य ठीक होने के बाद फिर से काम करने की बात कही. इनके नियोजन को भी समाप्त कर दिया गया है. खगड़िया के बंदोबस्त पदाधिकारी ने रिपोर्ट किया की विशेष सर्वेक्षण अमीन अधीश्वर चंचल ने व्हाट्सएप ग्रुप में अमर्यादित, अभद्र टिप्पणी की. साथ ही कार्य में लापरवाही बरती. इस आरोप में आरोपी सर्वेक्षण अमीन की संविदा समाप्त कर दी गई है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता