ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

Bihar Land Survey: कैसे होगा भूमि का सर्वे..? सर्वेक्षण वाली नौकरी छोड़कर भाग रहे अमीन... दो दिनों में पटना समेत अन्य जिलों के 50 सर्वेक्षण कर्मियों को मिला एनओसी

Bihar Land Survey:भूमि सर्वेक्षण कार्य में नियोजित अमीन काम छोड़कर जा रहे. नौकरी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. दो दिनों में तीन दर्जन से अधिक अमीनों को मिला एनओसी

Bihar Land Survey,bihar news, patna news, today bihar news, bihar samachar, nitish kumar, बिहार भूमि सर्वेक्षण
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य में नियोजित अमीन काम छोड़कर जा रहे. नौकरी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. पिछले दो दिनों में चार दर्जन से अधिक विशेष सर्वेक्षण अमीनों ने नौकरी छोड़ दी, जिसका एनओसी भू अभिलेख एवं परिमाण निदेशालय ने दिया है. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने 24 जनवरी को 4 विशेष सर्वेक्षण अमीन को एनओसी जारी किया है. बक्सर के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा के बाद इन विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में चयनित पद पर काउंसलिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है .इसके पहले 23 जनवरी को पटना के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर 25 विशेष सर्वेक्षण अमीनो को तकनीकी सेवा आयोग में चयनित पद पर काउंसलिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया था .

नवादा के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने 23 जनवरी को 19 विशेष सर्वेक्षण अमीनो को काउंसलिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया. वहीं, पूर्वी चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर दो विशेष सर्वेक्षण अमीनो को तकनीकी सेवा आयोग द्वारा चयनित पद पर काउंसलिंग के लिए आनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता