ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार को सौगात : पटना से दौड़ेगी 'वंदे भारत ट्रेन', जानिए क्या है रूट

PATNA : बिहार में अब दो -दो ' वंदे भारत ट्रेन' की सौगात मिली है। अब राजधानी पटना में भी वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। यह ट्रेन पटना से हावड़ा के रूट पर चलेगी। इसके अलावा वाराणसी

बिहार को सौगात : पटना से दौड़ेगी 'वंदे भारत ट्रेन', जानिए क्या है रूट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब दो -दो ' वंदे भारत ट्रेन' की सौगात मिली है। अब राजधानी पटना में भी वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। यह ट्रेन पटना से हावड़ा के रूट पर चलेगी। इसके अलावा वाराणसी से गया के रास्ते भी हावड़ा के लिए एक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।


मालूम हो कि, वंदे भारत ट्रेनों की स्पीड अन्य ट्रेनों के मुकाबले कही ज्यादा होती है। इसके अनुकूल अवसरंचना की मजबूती के लिए रेलवे की ओर से विशेष फंड जारी किया गया है, ताकि ट्रेनों की गति को बढ़ाया जा सके। अभी पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के महत्वपूर्ण रूटों पर ट्रेनों की स्पीड अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटे है। इसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 150 से 160 तक करने की तैयारी है।


रेलवे बोर्ड बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है।अभी जो ट्रेन चल रही है उसमें  तेजस राजधानी और अन्य ट्रेनों की बोगियां जर्मन तकनीक से बनी हैं, जिन्हें एलएचबी रैक कहा जाता है। वंदे भारत ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनी ट्रेन होंगी जिसकी बोगियों के उत्पादन में कम लागत आएगी। ऐसे में धीरे-धीरे ECR सहित अन्य जोन के स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।


गौरतलब है कि पूरे देश में अभी 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलायी जा रही हैं। इनमें हावड़ा से जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बिहार होकर गुजरती है। इसका कटिहार जिले के बारसोई स्टेशन पर स्टॉपेज है। सीमांचल के रेलयात्रियों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है।