ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अच्छी खबर : बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारी राज्य सरकार को मिले

PATNA : प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 नए अधिकारियों की सेवा मिल गई है। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 65वीं संय

अच्छी खबर : बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारी राज्य सरकार को मिले
Editor
2 मिनट

PATNA : प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 नए अधिकारियों की सेवा मिल गई है। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर बिहार प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के लिए अनुशंसित 28 अभ्यर्थियों को परीक्ष्यमान (प्रोबेशनर) वरीय उप समाहर्ता के पद पर नियुक्त कर लिया गया है। 


इन सभी को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिला में पदस्थापित करने का आदेश भी जारी कर दिया गया। इस नए बैच में गौरव सिंह को कैमूर, चंदा भारती को भागलपुर, सुमित कुमार को दरभंगा, अविनाश कुमार सिंह को पटना, आदित्य श्रीवास्तव को गया, एस. प्रतीक को पश्चिम चंपारण, आदित्य कुमार को बक्सर, अंकित कुमार को बांका, प्रणव कुमार को नालंदा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह को अरवल, धर्मराज को शेखपुरा, सावन को सुपौल, यशवंत कुमार को पूर्वी चंपारण, राज कुमार को बेगूसराय, श्वेता प्रियदर्शी को सीतामढ़ी में तैनात किया गया है। 


इसके आलावा शिखा को पटना, मनीष कुमार को सारण, निपुन कुमारी को सारण स्वाती कुमारी को पूर्णिया, सिमरन कुमारी को शिवहर, अनुराधा लक्ष्मी को सारण, ज्योत्सना कृष्ण को पूर्णिया, अमित कुमार को सहरसा, शैल दासन को सहरसा, नेहा कुमारी को रोहतास, सदफ आलम को कटिहार, अरबिंद कुमार को अररिया और जुली कुमारी को मुजफ्फरपुर जिला में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थापित किया गया है।

टैग्स