ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार की मेडिकल छात्रा की मुंबई में मौत, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को किया अरेस्ट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां की एक मेडिकल छात्रा की मुंबई में संदेहास्पद मौत हो गई है। मृतका आरुषि शहर की मशहूर महिला चिकित्सक

बिहार की मेडिकल छात्रा की मुंबई में मौत, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां की एक मेडिकल छात्रा की मुंबई में संदेहास्पद मौत हो गई है। मृतका आरुषि शहर की मशहूर महिला चिकित्सक डॉ. रंजना मिश्रा की पोती थी जो महाराष्ट्र के सतारा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। अब संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई है। छात्रा चार मंजिले मकान की छत से नीचे गिरी थी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस एक्शन में नजर आ रही है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मुंबई पुलिस ने ध्रुव नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है जो आरुषि के साथ पढ़ता था। ध्रुव पर छात्रा को एक इमारत की चौथी मंजिल से फेंक देने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सध्रुव आरुषि दोनों एक साथ पढ़ते थे और आपस में दोस्त थे। बताया जा रहा है कि ध्रुव उसका बॉयफ्रेंड है। उसे किसी कारण से आरुषि पर शक हो गया था। 29 जुलाई को वह आरुषि को बहला कर चौथी मंजिल पर ले गया और वहां से नीचे गिरा दिया। इतनी उंचाई से गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार वाले ऐसी बात से इनकार कर रहे हैं। 


मुजफ्फरपुर में इस घटना को हादसा करार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरुषि पहले दिल्ली में पढ़ती थी। वहीं पर ध्रुव भी वहीं पढ़ता था। बताया जा रहा है कि दोनो के बीच दिल्ली में परिचय हुआ था। ध्रुव पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पुछताछ कर रही है। घटना के दो दिनों बाद शव शहर के जूरन छपरा स्थित आवास पर पहुंचा। 


आरुषि दिल्ली में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। वह दोस्तों के साथ महाराष्ट्र गई थी। जहां 30 जुलाई को घटना हुई। शव की पहचान होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने मुजफ्फरपुर में आरुषि के परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन महाराष्ट्र पहुंचे। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को मुजफ्फरपुर लाया गया। शोक में डूबा परिवार कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। महिला चिकित्सक का जूरन छपरा में हॉस्पिटल है।