ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे BJP सांसद मनोज तिवारी, बैठक में बनी सहमति

PATNA : बिहार की खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स को प्रोत्साहित करने में जुटे बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में राज्य के इस पारंपरिक उद्योग को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। भोज

बिहार : खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे BJP सांसद मनोज तिवारी, बैठक में बनी सहमति
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार की खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स को प्रोत्साहित करने में जुटे बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में राज्य के इस पारंपरिक उद्योग को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। भोजपुरी सिंगर और स्टार मनोज तिवारी बिहार की खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स के ब्रांड एंबेसडर बनकर इसे देश दुनिया में प्रोत्साहित करेंगे। शनिवार को उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और भोजपुरी कलाकार व सांसद मनोज तिवारी के बीच बैठक में इसपर सहमति बनी।


पटना के गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन में बैठक के बाद उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ कलाकार और सांसद मनोज तिवारी खादी मॉल भी गए और मॉल के सभी तलों का भ्रमण किया। खादी मॉल में रखे बिहार की खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स के उत्पाद उन्हें बहुत पसंद आए। यहां मनोज तिवारी ने अपने लिए खादी का कुर्ता और पत्नी के लिए स्वेटर खरीदा। इस अवसर पर मनोज तिवारी और उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने चरखाी चलाया और गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया।


बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक कलाकार और नेता दोनों के रुप में मनोज तिवारी जी की लोकप्रियता जबरदस्त है। आज हमने बिहार की खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर इनसे सहमति ली है। जल्द ही मनोज तिवारी को आधिकारिक तौर पर ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये बिहार की खादी व अन्य पारंपरिक उद्योगों के लिए बहुत बड़ी बात है। जहां भी खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स का कार्यक्रम होगा वहां मनोज जी इसके प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मनोज तिवारी बेशक दिल्ली के सांसद हैं लेकिन उनका दिल बिहार में बसता है। दिल्ली बेशक उनकी कर्मभूमि है लेकिन उनकी जन्मभूमि बिहार है और अपनी जन्मभूमि के गरीब बुनकरों की मदद वो करना चाहते हैं।


भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि खादी पहले से ब्रांड है लेकिन हम लोग इसे और आगे बढ़ाने में थोड़ा भी योगदान कर सकें, तो ये मेरे लिए बड़े सौभाग्य से कम नहीं। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी खादी के वस्त्र पहनता रहा हूं लेकिन आज बहुत खुश हूं कि बिहार की खादी व अन्य पारंपरिक उद्योगों से जुड़कर उसे प्रोत्साहित करने का मौका मिलेगा। मनोज तिवारी ने ये भी कहा कि उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन बिहार में हर तरह के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं और उनके अब तक के कार्यों से बहुत प्रगति हुई है। बिहार उद्योग क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

टैग्स