ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार: नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

PATNA : बिहार के सुपौल और सारण में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रो

बिहार: नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सुपौल और सारण में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


पहली घटना सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां कोसी नदी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि भपटियाही थाना क्षेत्र के झिलाडूमरी गांव निवासी प्रमोद कुमार (16) रतनपुरा थाना क्षेत्र के सात्तनपट्टी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां एक श्राद्धकर्म में शामिल होने आया हुआ था. आज वह कुछ लड़कों के साथ कोसी नदी में स्नान करने गया था. स्नान करते के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई.


दूसरी घटना सारण जिले की है, जहां मढ़ौरा थाना क्षेत्र की है, जहां पानी से भरे गड्ढे में गिरकर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले स्व. सकलदेव राय के 52 वर्षीय पुत्र अदालत राय सोमवार की रात अपने खेत से वह वापस घर लौटने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिर गए.


जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब अदालत राय देर रात तक घर वापस लौट कर नहीं आये. जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो उनका शव पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ देखा.