ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के सुदूर इलाकों में चलाई जाएंगी सरकारी बसें, दो हजार से अधिक रूटों पर जल्द शुरू होगा परिचालन

PATNA: बिहार सरकार ने गांव और कस्बों में भी सरकारी बसों को चलाने का फैसला लिया है। जल्द ही सुदूर में बसे गांव और कस्बे बस सेवा से जुड़ जाएंगे। परिवहन विभाग ने राज्य के 2005 नए रूटो

बिहार के सुदूर इलाकों में चलाई जाएंगी सरकारी बसें, दो हजार से अधिक रूटों पर जल्द शुरू होगा परिचालन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने गांव और कस्बों में भी सरकारी बसों को चलाने का फैसला लिया है। जल्द ही सुदूर में बसे गांव और कस्बे बस सेवा से जुड़ जाएंगे। परिवहन विभाग ने राज्य के 2005 नए रूटों पर बसों को चलाने का फैसला लिया है और इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस योजना के तहत कुल 38 जिलों के प्रखंडों को जिला मुख्यालय और प्रमुख इलाकों से जोड़ा जाएगा।


दरअसल, परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत 2005 नए रूटों पर बसों को चलाने का फैसला लिया है। विभाग की तरफ से मंगलवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, मोतिहारी में 175, रोहतास में 126, बेतिया में 99, पटना में 96, सीतामढ़ी में 90, गोपालगंज में 87 रूटों पर सरकारी बसों का परिचालन किया जाएगा।


इसके साथ ही साथ पूर्णिया में 84, कटिहार में 81, मधेपुरा में 77, बेगूसराय में 74, बांका में 62, किशनगंज में 75, भागलपुर में 56, औरंगाबाद में 55, भोजपुर में 53, छपरा में 48, बक्सर में 48, अररिया में 46, गया-45, नालंदा-45 रूटों पर परिवहन विभाग ने बसों को चलाने का फैसला लिया है। 


इसके अलावा मुंगेर- 44, अरवल- 42, जहानाबाद- 40, घगड़िया- 39, जमुई- 37, मुजफ्फरपुर- 33, सुपौल- 33, सहरसा- 33, मधुबनी- 26, कैमूर- 24, लखीसराय- 23, नवादा- 22, सीवान- 20, समस्तीपुर-18, दरभंगा-17, वैशाली- 13, शेखपुरा-8 और शिवहर में 6 रूटों पर सरकारी बसों को संचालित किए जाने की अधिसूचना परिवहन विभाग ने जारी की है। सरकार के इस फैसले से सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।