ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पुलिसवालों ने कैदी के हाथ में ठोंका कील, शिकायत सुनते ही जांच के लिए जेल पहुंचे जज

PATNA : बिहार पुलिस के ऊपर एक कैदी के हाथ में कील ठोंकने का आरोप लगा है. ये मामला शेखपुरा जेल से जुड़ा है. घटना की शिकायत मिलने के बाद जज खुद इस मामले की जांच करने जेल पहुंचे.<

बिहार: पुलिसवालों ने कैदी के हाथ में ठोंका कील, शिकायत सुनते ही जांच के लिए जेल पहुंचे जज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस के ऊपर एक कैदी के हाथ में कील ठोंकने का आरोप लगा है. ये मामला शेखपुरा जेल से जुड़ा है. घटना की शिकायत मिलने के बाद जज खुद इस मामले की जांच करने जेल पहुंचे.


शेखपुरा जेल में विचाराधीन कैदी के साथ मारपीट और हाथ में कील ठोकने की शिकायत के बाद रविवार को एडीजे विवेकानंद ने शेखपुरा जेल जाकर जांच की. इस दौरान जेल सुपरिटेंडेंट विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जेल में कैदी सोनू कुमार से पूछताछ कर जानकारी ली गई. गौरतलब हो कि एडीजे विवेकानंद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव भी हैं. प्राधिकार के सचिव की हैसियत से उन्होंने जेल में सोनू से पूछताछ की.


बताया जा रहा है कि पीड़ित कैदी सोनू जमुई जिले का रहने वाला है. सोनू कई दिनों से बरबीघा कालेज का चेक का क्लोन बनाकर 20 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकालने के मामले में जेल में बंद है. सोनू के पिता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार में लिखित आवेदन देकर जेल में सोनू के साथ मारपीट करने और हाथ में कील ठोंकने की शिकायत की थी.


इस पूरे मामले को लेकर शेखपुरा जेल के अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोनू की शिकायत गलत है. उन्‍होंने कहा कि सोनू पर फ्राड का केस सीवान जिले में भी हुआ है. सीवान मामले में वहां की पुलिस सोनू को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. सीवान जाने से बचने के लिए इस तरह का गलत आरोप लगाया गया है.


जेल अधीक्षक ने बताया बरबीघा में हुए फ्राड में गिरफ्तारी के बाद सीवान की पुलिस मुंगेर जाकर सोनू से पूछताछ की थी. सोनू के साथ यह घटना जेल से बाहर की है मगर शेखपुरा जेल पर आरोप मढ़ा जा रहा है.