ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड से शादी रचाकर किराये के मकान में रहता था

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पति-पत्नी के विवाद में पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाकर कई दि

पटना में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड से शादी रचाकर किराये के मकान में रहता था
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पति-पत्नी के विवाद में पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाकर कई दिनों से किराये के मकान में रहता था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


घटना राजधानी पटना के सिटी इलाके की है. यहां बायपास थाना इलाके के गौरैया स्थान स्थित एक किराये के मकान में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक नालंदा जिला के हिलसा के रहने वाले राजीव नंदन त्रिपाठी का बेटा स्कंद नंदन त्रिपाठी उर्फ गोलू बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि नंदन त्रिपाठी उर्फ गोलू अपनी पत्नी के साथ बायपास थाना इलाके के गौरैया स्थान में महावीर नर्सिंग होम के मकान में किराए में रहता था.


सोमवार की शाम पति पत्नी के विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपने गर्दन में गोली मारकर सुसाइड कर लिया. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पटना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने तहकीकात शुरू की और युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया.


पटना में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड से शादी रचाकर किराये के मकान में रहता था


पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक नशे का आदी था. हमेशा पत्नी से झगड़ा किया करता था. फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज लाया गया है. बायपास थाना के सब इंस्पेक्टर मोहन राम ने बताया कि मृतक युवक स्कंद नंदन त्रिपाठी लव मैरिज शादी कर किराए के मकान में गौरैया स्थान बेगमपुर में रहता था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता