ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में राशन दुकानदार की बेटी कृति बनी DSP, खुशी से झूम उठे मां-बाप, बधाई देने वालों का लगा तांता

PATNA : राजधानी पटना में राशन दुकानदार की बेटी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बाजी मारी है. पटनासिटी के मालसलामी के जमुनापुर की रहने वाली कृति कमल का चयन बीपीएससी में ह

पटना में राशन दुकानदार की बेटी कृति बनी DSP, खुशी से झूम उठे मां-बाप, बधाई देने वालों का लगा तांता
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में राशन दुकानदार की बेटी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बाजी मारी है. पटनासिटी के मालसलामी के जमुनापुर की रहने वाली कृति कमल का चयन बीपीएससी में हुआ है. कृति ने इस परीक्षा में 39वां रैंक हासिल किया है. इनका चयन बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर किया गया है.

पटना में राशन दुकानदार की बेटी कृति बनी DSP, खुशी से झूम उठे मां-बाप, बधाई देने वालों का लगा तांताकृति कमल


बिहार लोक सेवा आयोग की 64वीं संयुक्त परीक्षा का परिणाम आ गया है. बिहार के अलग-अलग जिलों से कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. पटनासिटी के मालसलामी के जमुनापुर की रहने वाली कृति कमल ने 39वां रैंक प्राप्त किया है. बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर चयनित हुई हैं. इनके पिता राशन की दूकान चलाते हैं. साधारण परिवार से आने वाली कृति कुमारी अपनी लगन और कड़ी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंची हैं. 

पटना में राशन दुकानदार की बेटी कृति बनी DSP, खुशी से झूम उठे मां-बाप, बधाई देने वालों का लगा तांता


कृति की प्रारंभिक शिक्षा गुरुगोविंद सिंह हाइ स्कूल, गुरुगोविंद सिंह कॉलेज और फिर सायन्स कॉलेज पटना में हुई. इंजीनियरिंग की छात्र रही कृति ने बताया कि यह बीपीएससी में तीसरा अटेम्ट था. इसके पहले दो बार और दे चुकी थी, जिसमें सफलता नहीं मिली. लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी. परीक्षा की तैयारी में वो हमेशा लगी रहीं. जिसका परिणाम आज सबके सामने आया है. 


पटना में राशन दुकानदार की बेटी कृति बनी DSP, खुशी से झूम उठे मां-बाप, बधाई देने वालों का लगा तांता


कृति बताती हैं कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें माता-पिता का भरपूर सहयोग रहा. हालांकि घर पर ही कृति ने सेल्फ स्टडी की और फिर साक्षात्कार के समय कोचिंग का सहारा लिया. कृति को कुछ ही नंबरों से एसडीएम जैसा पद हाथ से निकल गया. लेकिन इससे आगे भी कृति की कोशिश है कि यूपीएससी फेस कर भारतीय प्रशाशनिक सेवा में वो जाएं.


पटना में राशन दुकानदार की बेटी कृति बनी DSP, खुशी से झूम उठे मां-बाप, बधाई देने वालों का लगा तांता


कृति की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी को माहौल है. उनके घर पर बधाई देने बालो का तांता लगा हुआ है. कृति ने कहा कि डीएसपी का पद बहुत ही चैलेंजिंग भरा है, जिसे मैं निभाने को तैयार हूं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता