ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना: 45 साल के मकान मालिक को 20 की किरायेदार से हुआ प्यार, तीन बच्चों के बाप पर चढ़ी आशिकी की भूत, पहुंचा जेल

PATNA : राजधानी पटना से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल 45 साल के एक अधेड़ मकान मालिक को 20 साल की एक किरायेदार से प्यार हो गया. इस रिश्ते की चर्चा

पटना: 45 साल के मकान मालिक को 20 की किरायेदार से हुआ प्यार, तीन बच्चों के बाप पर चढ़ी आशिकी की भूत, पहुंचा जेल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल 45 साल के एक अधेड़ मकान मालिक को 20 साल की एक किरायेदार से प्यार हो गया. इस रिश्ते की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. जब पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने थाने में लिखित शिकायत कर पति को जेल भिजवा दिया.


मामला पटना के पुनपुन थाने का है. यहां कामेश्वर सिंह चौक निवासी अधेड़ रंजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रंजीत कुमार के ऊपर आरोप है कि 20 साल की किरायेदार के साथ उसका अवैध संबंध है. इसे लेकर उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की मांग की.


महिला ने बताया कि उनके घर में 20 साल की एक लड़की किराये पर रहती थी. जिसके साथ उनके पति का अवैध रिश्ता था. वे लोग काफी मना करते थे लेकिन पति नहीं मान रहा था.


पत्नी ने बताया कि अपने संबंध को जायज साबित करने के लिए आरोपी रंजीत ने गोदनामा बनवा लिया. इसके बाद पत्नी ने शनिवार को पति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने रविवार को अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


वहीं दूसरी ओर लड़की के स्वजन उसे किराए के घर से वापस ले गए. जानकारी के मुताबिक पुनपुन के कामेश्वर सिंह चौक के पास रहने वाले रंजीत कुमार (45) के तीन पुत्र हैं. उनमें से एक पुत्र की शादी भी हो चुकी है.