ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 141 दारोगा का तबादला, देखिए इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लॉ एंड आर्डर

पटना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 141 दारोगा का तबादला, देखिए इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लॉ एंड आर्डर को लेकर भी बड़े पैमाने पर तबादला करने की बात सामने आ रही है. राजधानी पटना में 141 दारोगा और थानेदारों का तबादला किया गया है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस महकमे में यह बड़ा फेरबदल किया है.


पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग को पत्र लिखा था कि वैसे अधिकारियों का त्वरित स्थानांतरण किया जाये, जो एक ही जगह पर 3 साल से जमे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर यह आदेश दिया था कि जल्द ही ऐसे पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया जाये, जो एक ही जगह पर 3 साल से जमे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में यह बड़ा बदलाव किया गया है. पटना पुलिस ने तो सूची लगभग तैयार कर ली थी. बीते दिन 141 सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया. 


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में करीब 141 दारोगा का स्थानांतरण किया गया है. इसमें कई अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों से शहरी और शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण इलाकों में भेजा गया है. इसमें कई ऐसे अधिकारी थे, जो 3 साल से एक ही थाने में थे. निर्वाचन आयोग की ओर से आदेश आने के बाद उनका ट्रांसफर पटना जिले के ही दूसरे थाने में कर दिया गया है.


पंचायत चुनाव को लेकर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जिले के थानेदारों और अन्य सीनियर अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश दिया. उपेंद्र शर्मा ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पटना पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से लेती है. पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है. क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि पंचायत चुनाव कितना मुश्किल होता है. इस चुनाव में कितना खींचतान और संघर्ष होता है. इन सारी चुनौतियों को लेकर क्राइम मीटिंग एक ख़ास रणनीति तैयार की गई कि आखिरकार चुनाव के दौरान जमीन पर कैसे काम करना है."