ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

बिहार के नये DGP आरएस भट्टी ने पदभार किया ग्रहण, ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बुके देकर किया स्वागत

PATNA: बिहार के नये DGP आरएस भट्टी ने सोमवार की शाम को पदभार ग्रहण कर लिया। ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने अपने हाथों से बुके देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व डीजीपी एस

बिहार के नये DGP आरएस भट्टी ने पदभार किया ग्रहण, ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बुके देकर किया स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के नये DGP आरएस भट्टी ने सोमवार की शाम को पदभार ग्रहण कर लिया। ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने अपने हाथों से बुके देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व डीजीपी एसके सिंघल से आरएस भट्टी ने पदभार ग्रहण किया। 


बता दें कि पूर्व डीजीपी एसके सिंघल आज ही सेवानिवृत हो गये। सेवानिवृत होने से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने दो वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में सबसे ज्यादा आईपीएस पर कार्रवाई की गयी है। वे दो साल से ज्यादा समय के लिए बिहार का डीजीपी रहे। एसके सिंघल ने कहा कि वे खुद को लकी मानते है कि सारे काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने में हम सक्षम रहे हैं। उन्होंने यह जरूर कहा कि पुलिस की नौकरी काफी रिस्की है। हमने जो अपना रोल प्ले किया उसमें पूरी तसल्ली है। 


गौरतलब है कि 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी भट्टी फिलहाल सीमा सुरक्षा बल में अपर महानिदेशक (पूर्वी कमांड) के पद पर तैनात हैं। भट्टी का कार्यकाल 30 सितंबर, 2025 तक का है। भट्टी अभी दिल्ली में ही हैं।गौरतलब हो कि, डीजीपी बनने से पहले आरएस भट्टी पटना के सिटी एसपी के अलावा सीवान, पूर्णिया, बोकारो (अब झारखंड) समेत अन्य कई जिलों में बतौर एसपी रह चुके हैं। बाहुबली और सीवान सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन को दिल्ली से गिरफ्तार करके लाने के कारण खासा सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा सारण इलाके के दबंग नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय दिलीप सिंह पर इन्होंने अलग-अलग मामलों में शिकंजा कसा था।


टैग्स