ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराब के लिए बेचैन पुलिस का कारनामा: नाबालिग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जज ने जमकर लगाई फटकार

MUZAFFARPUR : शराब के मामले में सरकार से वाहवाही हासिल करने के लिए बेचैन मुजफ्फरपुर पुलिस ने कानून को ही ताक पर रख दिया. पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को शराब बेचने के आरोप में गि

शराब के लिए बेचैन पुलिस का कारनामा: नाबालिग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जज ने जमकर लगाई फटकार
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : शराब के मामले में सरकार से वाहवाही हासिल करने के लिए बेचैन मुजफ्फरपुर पुलिस ने कानून को ही ताक पर रख दिया. पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया. नाराज जज ने पुलिस को जमकर फटकार लगायी औऱ नाबालिग को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. जज ने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी.


मुजफ्फरपुर के नगर थाने का कारनामा
दरअसल मुजफ्फरपुर की नगर थाना पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया था. कानून के मुताबिक अगर किसी नाबालिग को किसी अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया भी जाता है तो उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करना होता है. लेकिन पुलिस ने नाबालिग किशोर को शराबबंदी कानून के तहत बनाये गये विशेष कोर्ट में पेश कर दिया.


आपे से बाहर हुए जज
शराबबंदी कानून के लिए बनाये गये कोर्ट के जज ने जब नाबालिग किशोर को पुलिस की हिरासत में देखा तो वे हैरान रह गये. उन्होंने पुलिस से पूछा कि क्या उसे पता है कि जिसे कोर्ट में पेश किया गया है, उसकी उम्र क्या है. पुलिस वालों के पास कोई जवाब नहीं था. कोर्ट ने नाराज होकर पुलिस से कई औऱ सवाल पूछे. उनसे जुवेनाइल जस्टिस यानि नाबालिगों के लिए बने कानून के बारे में भी सवाल पूछे गये लेकिन किसी सवाल का सही जवाब नहीं मिला.


कोर्ट ने नाबालिग को दी जमानत
नाराज कोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगायी औऱ नाबालिग किशोर को तत्काल जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाना चाहिये. एडीजे ने किशोर को अगले डेट पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश होने का निर्देश दिया. 

टैग्स