ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार: घूसखोर दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में विजिलेंस की टीम ने एक दारोगा और चौकीदार को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. जयनगर के देवधा थाना में पोस्टेड चौकीदार और एसआई को 26

बिहार: घूसखोर दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में  विजिलेंस की टीम ने एक दारोगा और चौकीदार को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. जयनगर के देवधा थाना में पोस्टेड चौकीदार और एसआई को 26 हजार रुपया के साथ पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों से निगरानी विभाग की टीम पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


बताया जा रहा है कि निगरानी की जैसे ही देवधा थाना वहां टीम को देखते ही पुलिसवालों के बीच हड़कंप मच गया. जिस दरोगा को अरेस्ट किया गया है, उसका नाम सुभाष चंद्र राम बताया जा रहा है, जबकि गिरफ्तार चौकीदार की पहचान रामप्रीत पासवान के रूप में की गई है. निगरानी डीएसपी भौआर ने बताया कि देवधा थाना क्षेत्र के भदौर गांव के रहने वाले ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इसमें देवधा थाना में दर्ज कांड संख्या 110/21 में मामला निपटाने के लिए उनसे 26 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है.


बिहार: घूसखोर दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ दबोचा


डीएसपी भौआर ने ने आगे बताया कि जांच में यह आरोप सही पाया गया. शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया फिर आरोपी दारोगा और चौकीदार को रंगेहाथ रिश्वत के पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि देवधा थाना में पीड़ित ऋषिकेश कुमार पर मारपीट के मामले को लेकर कांड संख्या 110/21 दर्ज किया गया था. इसी मामले को रफा-दफा करने के लिए दारोगा घूस मांग रहा था.