ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर, फिर से पटरी पर दौड़ेंगी 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखिये लिस्ट

PATNA : कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर की रफ़्तार धीमी पड़ते ही अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ट्रेन और फ्लाइट की संख्या भी कम कर दी गई थी. इसी बीच रे

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर, फिर से पटरी पर दौड़ेंगी 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखिये लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर की रफ़्तार धीमी पड़ते ही अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ट्रेन और फ्लाइट की संख्या भी कम कर दी गई थी. इसी बीच रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. भारतीय रेलवे ने 24 जून से आठ जोड़ी स्पेशल यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया है. 


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने कहा कि गर्मी की भीड़ को दूर करने के लिए 24 जून से मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, पटना-भभुआ रोड (गया और आरा के रास्ते), दानापुर-राजगीर, धनबाद-रांची, हावड़ा-धनबाद, रांची-देवघर और गया-धनबाद रूट पर विशेष यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी जाएगी. 


इस बीच, बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन ने रेलवे अधिकारियों से पटना-बक्सर, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना, पटना-बरौनी वाया पाटलिपुत्र जंक्शन, पटना-झाझा, दानापुर-मोकामा, सासाराम-पटना और इस्लामपुर-पटना मार्ग जल्द से जल्द मेमू ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने की गुजारिश की है.