ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार: पहली पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, राज खुला तो दोनों ने मिलकर झाड़ू और चप्पल से खूब पीटा

LAKHISARAI : ब‍िहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल पहली पत्नी के रहते दूसरी औरत से शादी रचाना एक शख्स को भारी पड़ गया. दूसरी शादी रचाकर जब वह घर पहुंचा

बिहार: पहली पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, राज खुला तो दोनों ने मिलकर झाड़ू और चप्पल से खूब पीटा
First Bihar
3 मिनट

LAKHISARAI : ब‍िहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल पहली पत्नी के रहते दूसरी औरत से शादी रचाना एक शख्स को भारी पड़ गया. दूसरी शादी रचाकर जब वह घर पहुंचा तो उसके राज से पर्दा उठा. भेद खुलने के बाद दोनों पत्नियों ने मिलकर झाड़ू और चप्पल पति की खूब पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


घटना लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र की है, जहां अमरपुर गांव में एक शख्स को दो-दो शादी रचाना महंगा पड़ गया. बताया जा रहा है कि रुपेश नाम के एक शख्स की पहले से पत्नी और एक बच्ची थी. इसके बावजूद भी उसने दूसरी शादी रचा ली. रुपेश जब नई दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा और उसने पहली पत्नी से दोनों का स्वागत करने को कहा.


बिहार: पहली पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, राज खुला तो दोनों ने मिलकर झाड़ू और चप्पल से खूब पीटा


रुपेश कुमार की बात सुनते ही पहली पत्नी अपना आपा खो बैठी और उसने अपने भाइयों को बुला लिया. फिर सबने मिलकर झाड़ू, चप्पल और थप्पड़ से रुपेश की जमकर पिटाई की. शख्स की नई पत्नी भी बहती गंगा में हाथ धोई और उसने भी लप्पड़-थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया. इस घटना के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और फिर बाद में उसे वायरल कर दिया.


बताया जा रहा है कि आरोपी रुपेश की पहली शादी तीन साल पहले हुई थी. जिससे उसकी एक साल की बेटी भी है. रुपेश कुमार ने मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के वाहाचौकी गांव में खुद को कुंवारा बताकर शादी की और नई दुल्हन को अपने साथ अपनी पहली बीवी के पास ले गया. जब नई दुल्हन को यह पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है. तो उसने भी साथ रहने से मना कर दिया. अपनी मांग में लगे सिंदूर को मिटा दिया और मंगलसूत्र को तोड़कर अपने भाई को बुला लिया.


मेदनी चौकी  थानाध्यक्ष रूबी कश्यप ने बताया कि 21 मई को रूपेश कुमार नाम का एक शख्स ने अपनी पत्नी रहते हुए दूसरी शादी कर ली. जब दूसरी पत्नी को ये पता चला कि रूपेश पहले से ही शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है तो उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद दोनों पत्नियों ने मिलकर रुपेश की पिटाई कर दी.

टैग्स