ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी, वैशाली से लेकर मोतिहारी तक पड़ी रेड

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के अलग-अलग जिलों के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की गई है. छापेमारी की खबर से हड़कंप मच गया है. पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि गृह

बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी, वैशाली से लेकर मोतिहारी तक पड़ी रेड
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के अलग-अलग जिलों के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की गई है. छापेमारी की खबर से हड़कंप मच गया है. पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर बड़े पैमाने पर यह कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि वैशाली, बक्सर, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में छापेमारी की गई है.


मिली जानकारी के अनुसार, जिन जेलों में छापेमारी की गई है, वहां से अबतक कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है. सभी जिलों के डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बिहार के कई जेलों से आपराधिक घटनाओं का संचालन हो रहा है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की है.


बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन की ओर से छापेमारी की गयी. यह छापा सुबह करीब 6:00 मारा गया. इस दौरान डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत के साथ-साथ जिले के तमाम वरीय अधिकारी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.