ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार के जेलों में बंद कैदियों से मिल सकते हैं परिजन, दुर्गा पूजा बाद मुलाकातियों को भेंट करने की दी जाएगी इजाजत

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के जेलों में बंद कैदियों से उनके परिजन मुलाकात कर सकते हैं. बिहार कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने मुलाकात की व्यवस्था बहा

बिहार के जेलों में बंद कैदियों से मिल सकते हैं परिजन, दुर्गा पूजा बाद मुलाकातियों को भेंट करने की दी जाएगी इजाजत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के जेलों में बंद कैदियों से उनके परिजन मुलाकात कर सकते हैं. बिहार कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने मुलाकात की व्यवस्था बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है. कोरोना काल से ही इसपर रोक लगाई गई है कि कोई भी मुलाकाती कैदियों से भेंट नहीं कर सकते.


बिहार के जेल आईजी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि जेल में मुलाकाती व्यवस्था शुरू करने को लेकर तैयारी की जा रही है. पहले मुलाकाती को ऑनलाइन आवेदन कर इसके लिए समय लेना होगा. मुलकाती के लिए मास्क लगाना और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. उम्मीद है कि दुर्गापूजा के बाद कैदी जेल में अपने परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं.


गौरतलब हो कि कोरोना की पहली लहर के शुरू होने के बाद ही 13 मार्च 2020 से बिहार के जेलों में कैदियों से आमने-सामने की मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद कारा प्रशासन द्वारा टेलिफोन से बातचीत करने और ई-मुलाकात की व्यवस्था की गई. हालांकि नई व्यवस्था के मुताबिक मुलाकातियों को कैदी से मिलने के लिए  ई-मुलाकात पोर्टल पर इसके लिए आवेदन करना होगा.


आवेदन मिलने के बाद कारा प्रशासन मुलाकात के लिए दिन और समय तय करेगा. उसी दिन और तय समय पर संबंधित व्यक्ति को कैदी से मुलाकात की इजाजत दी जाएगी. मुलाकात की व्यवस्था बहाल होती है तो कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी किए गए गाइडलाइन का पूरी सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा. कारा प्रशासन के मुताबिक मुलाकाती के लिए मास्क धारण करना अनिवार्य होगा. बगैर इसके इजाजत नहीं दी जाएगी.