ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार के इन जिलों में शनिवार-रविवार को होगी बारिश, अलर्ट जारी 

PATNA: बिहार के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में पुरवा और दक्षिण पुरवा हवा बह रहे हैं। उत्तर पश्चिम ट्रफ-रेखा पूर्वी ब

बिहार के इन जिलों में शनिवार-रविवार को होगी बारिश, अलर्ट जारी 
First Bihar
3 मिनट

PATNA: बिहार के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में पुरवा और दक्षिण पुरवा हवा बह रहे हैं। उत्तर पश्चिम ट्रफ-रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्रों तक झारखंड और ओडिशा से गुजर रही है। इसके कारण पटना समेत अन्य जगहों पर बादल छाए रहेंगे। वहीं राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण भाग के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार और रविवार को भी बिहार के सभी जिलों के एक-दो जगहों पर बूंदा बांदी हो सकती है।



शनिवार और रविवार के लिए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने येलो-अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी राजधानी पटना के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं कई जगहों पर धूप निकली रही। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अररिया जिले के सिकटी में सबसे ज्यादा बारिश 24.6 मिमी हुई। किशनगंज जिले के तैयबपुर में 14.6 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 12.4 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 10.6 मिमी, कटिहार के बरारी में 8.8 मिमी, पूर्णिया के डेंगराघाट में 7.4 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 7.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 7.1 मिमी, लखीसराय में 6.2 मिमी, लखीसराय के हलसी में 5.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 



मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो गुरुवार को खगडिय़ा का तापमान सबसे अधिक रहा, जो 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना की बात करें तो यहां अधिकतम पारा 37.6 डिग्री, गया का 36.6 डिग्री, भागलपुर का 37.2 डिग्री, पूर्णिया का 35.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर का 36.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 33.6 डिग्री, छपरा का 35.8 डिग्री, दरभंगा का 35.2 डिग्री, सुपौल का 34.6 डिग्री डेहरी का 37.8 डिग्री, मोतिहारी का 36.0 डिग्री, शेखपुरा का 37.8 डिग्री, माधोपुर का 37.8 डिग्री, जमुई का 36.5 डिग्री, बक्सर का 36.9 डिग्री, औरंगाबाद का 38.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 



वहीं गुरुवार को बिहार के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल, फारबिसगंज, पूर्णिया शामिल है।

टैग्स