ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना सहित बिहार के इन जिलों में भी होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से मानसून ने करवट बदली है। 5 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्

पटना सहित बिहार के इन जिलों में भी होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से मानसून ने करवट बदली है। 5 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, मुजफ्फरपुर जिलों में झमाझम बारिश के अनुमान जताया जा रहा हैं। इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना मौसम विज्ञान ने जतायी है। 


लोगों को सचेत किया गया है कि बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को अपने खेतों में ना जाने की अपील की गयी है। कहा गया है कि मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें। आज से 5 अगस्त 2023 तक वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। साथ ही साथ इस दौरान अधिकांश जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की भी सम्भावना है तथा तेज सतही हवा भी चलने का पूर्वानुमान है।


राज्य के अधिकांश जिलों के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की भी सम्भावना है। मौसम को देखते हुए आमजनों को उचित सावधानी बरतने कि सलाह दी गई है। इस मौसम के संभावित प्रभाव पड़ सकते हैं। जैसे नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। भारी बारिश के दौरान दृश्यता में प्रभावी कमी, वज्रपात से जान माल एवं पशु की हानि की संभावना,शहरों के निचले स्थानों में जलजमाव आंधी / वज्रपात / ओलावृष्टि से खड़े फसलो एवं फलदार वृक्षों को नुकसान पहुंच सकता है। झुग्गी झोपडी / टिन / कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है।