ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार के एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग, भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP

PATNA : बिहार के एक ही जिले में आईपीएस दंपति की पोस्टिंग कर दी गई है. पटना विशेष शाखा की पुलिस अधीक्षक आईपीएस स्वप्ना जी मेश्राम का तबादला भागलपुर जिले में नवगछिया के एसपी के

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार के एक ही जिले में आईपीएस दंपति की पोस्टिंग कर दी गई है. पटना विशेष शाखा की पुलिस अधीक्षक आईपीएस स्वप्ना जी मेश्राम का तबादला भागलपुर जिले में नवगछिया के एसपी के रूप में हो गया है, जो भागलपुर के एसएसपी आईपीएस आशीष भारती की पत्नी हैं. आइये जानते हैं इस आईपीएस दंपति के जीवन से जुड़ी हुई कुछ ख़ास बातें...

गुरूवार को बिहार गृह विभाग की ओर से तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया. जिसमें पहले नंबर पर ही आईपीएस अफसर स्वप्ना जी मेश्राम का नाम है, जो पटना विशेष शाखा की पुलिस अधीक्षक के पद पर थीं. उनका तबादला भागलपुर जिले में नवगछिया के एसपी के रूप में किया गया है. 2011 बैच की आईपीएस स्वप्ना जी मेश्राम एसएसपी आशीष भारती की पत्नी हैं.

बिहार के एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग, भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP

एसपी स्वप्ना जी मेश्राम और एसएसपी आशीष भारती दोनों ही 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं. स्वप्ना जी मेश्राम मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं. जो वर्तमान में पटना में ही स्पेशल ब्रांच की एसपी थी. जबकि आशीष भारती मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं.

बिहार के एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग, भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP

कभी मुंगेर जिले के एसपी रहे आशीष भारती का तबादला प्रमोशन के साथ भागलपुर कर दिया गया था. 2 साल पहले ही 2018 में मुंगेर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत आशीष भारती को प्रमोशन देकर भागलपुर का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया था. वो इससे पहले मधेपुरा और मुंगेर में एसपी के पद पर रह चुके हैं.

बिहार के एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग, भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP

एसएसपी आशीष भर्ती काफी तेजतर्रार अफसर माने जाते हैं. इनकी पुलिसिया काबिंग और सूझबूझ से अपराधी घुटने टेक देते हैं. इसी सफलता को देखते हुए बिहार सरकार ने इनका तबादला भागलपुर जिले में किया था. 4 साल पहले आशीष भारती को मुंगेर जिले का एसपी बनाया गया था, जब 21 आईपीएस अफसरों का तबादला सरकार ने एकसाथ किया था.

बिहार के एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग, भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP

पिछले साल अक्टूबर महीने में इस आईपीएस दंपति को लेकर एक खबर सामने आई थी. दरअसल सोशल साइट के बढ़ते चलन के बीच इन अफसरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. साइबर क्रिमिनल्स ने आशीष भारती के नाम पर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया था. इस अकाउंट से आशीष भारती की तस्वीरों के अलावा उनके पत्नी के साथ भी तस्वीरें शेयर की गई थीं. अकाउंट से व्यक्तिगत तस्वीरें शेयर कर दी गई थीं.

बिहार के एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग, भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP

उन्होंने मामले में एफआईआर कराए जाने की बात कही है. फर्जी अकाउंट बनाने के पीछे सूर्यमणी कुमार सिंह का नाम सामने आया है, जिसका जिक्र एसएसपी ने अपने ऑरीजिनल फेसबुक अकाउंट में किया था.

बिहार के एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग, भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP

बिहार के एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग, भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP

टैग्स