ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार के बारह लाख मछली पालकों के परिवार का बीमा करवाएगी सरकार, मछुआरों के लिए है कई योजनाएं

PATNA :बिहार के मछली पालकों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार उनके लिए कई योजनाओं को मूर्त रुप देने जा रही है। सदन में बिहार के कृषि मंत्री ने घोषणा की कि बिहार के 12 लाख मछली पालक पर

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :बिहार के मछली पालकों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार उनके लिए कई योजनाओं को मूर्त रुप देने जा रही है। सदन में बिहार के कृषि मंत्री ने घोषणा की कि बिहार के 12 लाख मछली पालक परिवारों के लिए सरकार जल्द ही बीमा योजना लागू करने जा रही है।


बिहार विधान परिषद में आज मछली पालकों के के लिए एक रुपये का टोकन का मुद्दा उठा। इस पर सूबे के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार जवाब देने के लिए खड़े हुए तो उन्होनें बताया कि सरकार के पास मछली पालकों के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं हैं। सरकार जल्द ही बारह लाख मछुआरा परिवारों का बीमा करवाने जा रही है। सरकार जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत राज्य के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करवा रही है। जिसका लाख मछुआरा भाईयों को मिल रहा है। वहीं केन्द्र सरकार की तरह से भी कई योजनाएं है जिसका लाभ मछली पालकों को दिया जा रहा है। सरकार मछुआरों को टू व्हीलर और थ्री व्हीलर तक उपलब्ध करवा रही है।


मंत्री प्रेम कुमार के जवाब से असंतुष्ट उन्हीं के पार्टी के विधायक संजय पासवान ने कहा कि ये गंभीर मुद्दा है। मछली पालकों के मुद्दे पर केन्द्र सरकार भी बड़े-बड़े स्टेप ले रही है और मंत्री जी इस पर कैजुअल जवाब दे रहे हैं। इस पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने खुद खड़ा होकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बजट के पहले इस मुद्दे पर मछली पालकों से बात हुई थी। इस मुद्दे पर उनकी दो राय है एक संघ चाहता है कि एक रुपये टोकन पर सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती हो तो दूसरा पक्ष इसके लिए राजी नहीं है उनका कहना है ऐसे तो उनका धंधा चौपट हो जाएगा। सरकार इस मसले पर गंभीर है इसमें सरकार के बजट का कोई बड़ा हिस्सा नहीं जुड़ा है 10 करोड़ से 15 करोड़ के बजट की बात है। मामला जल्द सुलझ जाएगा।