ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार के 22 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के DM बदले

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. नीतीश सरकार ने कुल 12 जिलों के डीएम का भी तबादला किया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. नीतीश सरकार ने कुल 12 जिलों के डीएम का भी तबादला किया है जबकि तीन आईएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक खान प्रधान सचिव IAS हरजोत कौर खनन निगम लिमिटेड का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें राज्य महिला विकास निगम का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 

आईएएस विजयलक्ष्मी को गन्ना उधोग विभाग का प्रधान सचिव, एन सरवन कुमार को पशुपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, पंकज पाल को SFC MD का अतिरिक्त प्रभार, पूनम कुमारी को कृषि विभाग का विशेष सचिव, राहुल रंजन महिवाल को ग्रामीण विकास का विशेष सचिव बनाया गया है. 

IAS अनिरुद्ध कुमार को गृह विभाग का विशेष सचिव, धर्मेंद्र सिंह को मत्स्य विभाग का निदेशक, बैद्यनाथ यादव को स्वास्थ्य का अपर सचिव, रमन कुमार को बुडको का MD और आवास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है.

नीतीश सरकार ने हिमांशु शर्मा को पटना का नगर आयुक्त नियुक्त किया है. अमन समीर बक्सर के नए डीएम बनाए गए हैं. कंवल तनुज कटिहार के डीएम होंगे जबकि कुंदन कुमार बेतिया के नए डीएम बनाए गए हैं. इसके साथ ही कुंदन कुमार को बेतिया, कंवल तनुज को कटिहार, चन्द्र शेखर घोष को खगड़िया, अमन समीर को  बक्सर, प्रशांत कुमार सी एच को अररिया, शीर्षत कपिल को  मोतिहारी, हिमांशु शर्मा को  पटना नगर आयुक्त, आदित्य प्रकाश को  किशनगंज, यशपाल मीणा को  नवादा, अमित कुमार पांडेय को  सीवान, सौरभ जोरवाल को  औरंगाबाद,  दिओर नीलेश को  मधुबनी और  कौशल कुमार को सहरसा का डीएम बनाया गया है.