ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

होली में बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 लाख मजदूरों को तीन-तीन हजार रुपये देगी सरकार

PATNA : होली से पहले बिहार के मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है. नीतीश सरकार बिहार के 15 लाख श्रमिकों को तीन-तीन हजार रुपये देने जा रही है. निर्माण और अन्य क्षेत्रों से जुड़े रजिस

होली में बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 लाख मजदूरों को तीन-तीन हजार रुपये देगी सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : होली से पहले बिहार के मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है. नीतीश सरकार बिहार के 15 लाख श्रमिकों को तीन-तीन हजार रुपये देने जा रही है. निर्माण और अन्य क्षेत्रों से जुड़े रजिस्टर्ड मजदूरों को यह राशि दी जाएगी. 15 लाख मजदूरों में तकरीबन 446 करोड़ रुपये रुपये बांटे जायेंगे.


बिहार के श्रम संसाधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डीबीटी के जरिये मजदूरों के खाते में डायरेक्ट पैसा भेजा जायेगा. बैंकों को इस राशि के हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गौरतलब हो कि बिहार में 14 लाख 87 हजार 23 मजदूर रजिस्टर्ड हैं. यह भवन निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले वे श्रमिक हैं, जिनकी आयु 60 वर्ष तक है.


आपको बता दें कि मजदूरों को राज्य सरकार चिकित्सा अनुदान के नाम पर हर साल तीन हजार रुपए देती है. इस साल भी यह पैसा मजदूरों को भेजा जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2020-21 की इस राशि को श्रम संसाधन विभाग ने शुक्रवार से बैंकों को ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. श्रम संसाधन विभाग मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि श्रमिकों को चिकित्सा अनुदान के रूप में दी जाने वाली तीन हजार रुपए की राशि को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह अनुदान इसी साल तक देंगे. नए वित्तीय वर्ष में श्रमिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाया जाएगा.